Ad image

जोशीमठ में उद्यमिता विकास योजना पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली), 5 मई 2026 । उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद (गुजरात) के संयुक्त तत्वाधान में आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोशीमठ में उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण सेमवाल एवं संस्थान के परियोजना अधिकारी श्री विनोद नेगी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उद्यमिता विकास योजना के नोडल अधिकारी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर नंदन सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सेमवाल ने उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग की इस फ्लैगशिप योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इसे युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान और उच्च शिक्षा विभाग की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन पंत (असिस्टेंट प्रोफेसर) द्वारा किया गया। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी श्री विनोद नेगी ने उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नवाचार, स्टार्टअप, व्यवसाय योजना निर्माण, व्यवसाय के प्रकार, अवसरों की पहचान, बाजार सर्वेक्षण, व्यवसाय प्रबंधन, उद्यम विकास एवं विस्तार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।इसके साथ ही उत्तराखंड में आयुष, पर्यटन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ड्रोन आधारित खेती तथा उद्यम लाइसेंसिंग जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों में डॉ. नवीन कोहली, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. रणजीत मर्तोलिया, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. राजेंद्र राणा, डॉ. उपेंद्र सिंह राणा, रणजीत सिंह राणा, आनंद सिंह, शिव सिंह कुंवर, हरीश नेगी, लीला देवी सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!