नैनबाग के सुदूर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों व ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 16 मई 2026 को विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनबाग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दयाराम ने उपस्थित जनसमूह को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं यौन शोषण से जुड़े अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, सुरक्षा आदेश, साझा आवास में रहने के अधिकार एवं आर्थिक मुआवजे जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के बारे में भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां ने निःशुल्क विधिक सहायता, पोक्सो अधिनियम, राहवीर योजना एवं मोटरयान अधिनियम की जानकारी साझा की। वहीं पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस चौकी नैनबाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, पराविधिक स्वयंसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!