Ad image

भीषण गर्मी और भारी यातायात दबाव के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारी खुद उतरे मैदान में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

एसएसपी, एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला, वितरित किया रिफ्रेशमेंट

टिहरी गढ़वाल 24 मई। चारधाम यात्रा एवं वीकेंड के चलते मुनिकीरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद टिहरी पुलिस द्वारा लगातार मुस्तैदी एवं प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सिंह व क्षेत्राधिकार नरेंद्र नगर श्री सुरेंद्र भंडारी द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया गया।

भीषण गर्मी एवं लगातार कठिन ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी महोदया द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया तथा उनका मनोबल बढ़ाया गया।

एसएसपी महोदया द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, संयम एवं समर्पण के साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सहायता करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टिहरी पुलिस द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन एवं श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!