टिहरी गढ़वाल। घनसाली विधानसभा क्षेत्र की आरगढ़ पट्टी स्थित देवलेश्वर महादेव मंदिर में चौदहा गांवों के सहयोग से आयोजित अष्टादश महापुराण के नौवें दिन पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। मुख्य व्यास रामगोपाल जी महाराज एवं मंडपाचार्य ने नौवें दिन दक्ष प्रजापति की महिमा का वर्णन करते हुए सृष्टि, माया और परमात्मा के स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सृष्टि, स्थिति और संहार एक ही परम शक्ति के विभिन्न रूप हैं, जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में जाना जाता है।
व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री धनाई ने भगवान भोलेनाथ से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख नीलम बिष्ट, समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा, पूर्व प्रधान चंद्रमोहन बिष्ट, आनंद बिष्ट, लखन सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह चौहान, शांति प्रसाद सेमवाल, पूरण परमार, गंगा प्रसाद नौटियाल, प्रधान प्रकाश रतूड़ी, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी, ग्रामीण पोस्टल एसोसिएशन प्रांतीय अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी, युवा नेता अरुणदय नेगी, प्रधान सरला नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
देवलेश्वर महादेव मंदिर में अष्टादश महापुराण का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई हुए शामिल

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



