टिहरी गढ़वाल, 29 मई। आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद/सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखण्ड शासन रंजना राजगुरु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जनपद के राजस्व कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त रंजना राजगुरु ने तहसीलदारों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने एमएमआर कार्यों के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने, फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने तथा ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में आयुक्त ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि टिहरी जनपद में कोर्ट केसों का व्यवस्थित और समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है, जो सराहनीय है।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी साझा करते हुए तहसीलवार राजस्व वादों की स्थिति और प्रगति से आयुक्त को अवगत कराया।
बैठक के दौरान राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, वसूली, तहसीलों के आवासीय एवं अनावासीय निर्माणाधीन भवनों की स्थिति, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक चौकियों के निर्माण कार्य, नक्शा प्रोजेक्ट, अंश निर्धारण कार्यवाही, मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति, एग्रीस्टेक, ई-ऑफिस संचालन, रिकॉर्ड रूम एवं वीडिंग कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एसडीएम आशीष घिडियाल, एसडीएम मंजू राजपूत, एसडीएम कमलेश मेहता, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुक्त रंजना राजगुरु ने की समीक्षा बैठक में राजस्व कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



