टीएचडीसी-आईएचटी से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचटी), भागीरथीपुरम्, नई टिहरी से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान निदेशक टीएचडीसी-आईएचटी भागीरथीपुरम्, नई टिहरी द्वारा संस्थान की भूमि के सीमांकन कराए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबन्धक, टीएचडीसी इं०लि० भागीरथीपुरम् एवं उप महाप्रबन्धक (पुनर्वास), टीएचडीसी नई टिहरी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर भूमि का सीमांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा संस्थान की भूमि पर अनाधिकृत निर्माण कार्य किया गया है। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बिन्दुओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में महाप्रबन्धक टीएचडीसी विजय सहगल, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, निदेशक टीएचडीसी- आईएचटी प्रो० एस०के० प्रधान, उप महाप्रबन्धक (पुनर्वास) टीएचडीसी राकेश थपलियाल, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, वरिष्ठ प्रबन्धक (पुनर्वास) टीएचडीसी शक्ति प्रसाद चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!