Ad image

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ इंटर कॉलेज चमियाला का समर कैंप

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समर कैंप का शुभारंभ 27 मई को प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह तनवार ने दीप प्रज्वलित कर किया था। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिविर की रूपरेखा एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
सात दिनों तक चले कैंप में प्रतिदिन योगाभ्यास के साथ खेलकूद, पेंटिंग, क्ले क्राफ्ट, कहानी, कविता, चुटकुले, मेहंदी, रंगोली, लोकपरिधान रैंप वॉक, बैंड प्रतियोगिता, लोकधुन, निबंध लेखन तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रतिदिन जलपान भी उपलब्ध कराया गया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य तनवार ने कहा कि सरकार एवं शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा ममता रावत, शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पूरण परमार, समर कैंप प्रभारी उत्तम सेमवाल, संजीव सेमवाल, उत्तम सिंह कोहली, शोभा शर्मा, सुनील बिष्ट, विनीता कोटनाला, रोशन शाह, रणवीर राणा एवं लता थपलियाल सहित अनेक अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!