Ad image

14 जून को आयोजित होगी विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

14 जून को 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

टिहरी गढ़वाल । उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों हेतु 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जनपद में कुल 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिनमें नई टिहरी, चम्बा एवं नरेंद्रनगर क्षेत्र के विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं अभ्यर्थियों की सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन एवं संरक्षण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य गोपनीय सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!