Ad image

कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 16 जून 2026 । कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूरी तरह से सुचारु है। कर्णप्रयाग स्थित पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से वार्ता कर मार्ग सुचारु कराया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आश्वासन दिया कि घटना में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!