Ad image

जनकल्याण शिविरों में कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 18 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड नौगांव तथा नगर निकाय क्षेत्रों बड़कोट एवं बाड़ाहाट में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान किया गया।
विकासखंड नौगांव में आयोजित शिविर में कुल 18 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट में प्राप्त 20 शिकायतों में से 12 तथा नगर पालिका परिषद बड़कोट में प्राप्त 20 शिकायतों में से 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आम जनता को आश्वस्त किया कि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन की यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!