Ad image

नीट परीक्षा को लेकर एडीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आगामी 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, भागीरथीपुरम में आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा में कुल 179 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

बैठक में एआरटीओ को अभ्यर्थियों के लिए आवश्यकतानुसार वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग को आवश्यक व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए।

अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में न लाने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि परीक्षा केंद्र शनिवार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा तथा राज्य एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!