Ad image

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 21 जून। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है। योग आचार्या डॉ. चंद्रेश्वरी ने योग के चिकित्सीय एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रो. वी.डी. पाण्डेय, प्रो. वी.एन. गुप्ता, प्रो. अधीर कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!