सड़क दुर्घटना में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन, टिहरी पुलिस परिवार में शोक की लहर

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जून। टिहरी पुलिस परिवार ने अपने एक समर्पित, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को एक दुःखद सड़क दुर्घटना में खो दिया। कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई इस आकस्मिक घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
02 अगस्त 1973 को जन्मे स्वर्गीय विनोद कुमार शर्मा ने भारतीय सेना में अपनी गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद वर्ष 2016 में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपनी ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाई। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए वर्ष 2023 में उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से भी सम्मानित किया गया।
वर्ष 2017 से जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात रहे उपनिरीक्षक शर्मा ने जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगात्मक व्यवहार उन्हें सहकर्मियों और आम नागरिकों के बीच सदैव सम्माननीय बनाता रहा।
दिनांक 23 जून 2026 को ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में उनके असामयिक निधन से टिहरी पुलिस परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

बता दें कि थाना मुनिकीरेती क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हो गए। रातभर जागकर ड्यूटी करने के बाद जब वह अपने कक्ष लौट रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और गंगा की गोद में समा गई। ड्यूटी निभाने के बाद मंगलवार सुबह करीब 6:15 बजे वह अपने कक्ष की ओर लौट रहे थे। शिवपुरी से सिर्फ 2 किमी पहले वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद गाड़ी से छिटककर बाहर गिर गए और गाड़ी लुढ़कती हुई सीधे गंगा में समा गई। हादसे के समय वाहन में वह अकेले ही थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!