टिहरी, 25 जून। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ढालवाला क्षेत्र में संचालित एवं निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा चन्द्रभागा नदी पर चल रहे चैनेलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ढालवाला-चोरपानी स्थित 5 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी की कार्यप्रणाली और शोधन जल की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन 8 एमएलडी एसटीपी की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने चन्द्रभागा पुल के पास प्रस्तावित नए एसटीपी स्थल का भी निरीक्षण किया।
चन्द्रभागा नदी पर चल रहे चैनेलाइजेशन कार्यों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने मशीनों की संख्या बढ़ाने और आरबीएनएल की मशीनें भी जल्द लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मानसून को देखते हुए समन्वय के साथ कार्य कर परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा। निरीक्षण में एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष चन्द्र घिल्डियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ढालवाला में एसटीपी व चन्द्रभागा चैनेलाइजेशन कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



