Ad image

प्रदेशभर में 29 जून से मनाया जाएगा ‘सहकारिता सप्ताह-2026’: डॉ. धन सिंह रावत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 26 जून 2026। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ आयोजित किया जाएगा।

‘सहकार से समृद्धि, देवभूमि की प्रगति’ थीम पर होने वाले इस अभियान के तहत सभी जनपदों व विकासखंडों में सहकारी चौपाल, जागरूकता शिविर, कृषि, उद्यान, डेयरी व मत्स्य कार्यशालाएं, महिला एवं युवा सम्मेलन, पैक्स की एजीएम, वृक्षारोपण, सोशल मीडिया अभियान तथा समापन पर उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं एवं व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
डॉ. रावत ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी संस्थाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!