प्रधानमंत्री के ‘हर बच्चा स्वस्थ हो’ संकल्प को नई गति, गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीकृत रसोई का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गोरखपुर 26 जून। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर बच्चा स्वस्थ हो” संकल्प को साकार करने की दिशा में आज जनपद गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की आधुनिक केंद्रीकृत रसोई का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ और संस्कारित बाल पीढ़ी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अक्षय पात्र फाउंडेशन की यह पहल लाखों बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि सेवा ही सनातन संस्कृति का मूल आधार है। भूखे और जरूरतमंद बच्चों तक पौष्टिक भोजन पहुँचाना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा, पोषण और जनकल्याण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से आह्वान किया कि वे भी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के इस अभियान में सहभागी बनकर प्रधानमंत्री के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!