टिहरी गढ़वाल 28 जून। जनपद टिहरी गढ़वाल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बौराड़ी में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर एवं स्थायी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी संभव है, जब कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने और आसपास के सभी बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने की अपील की।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश भट्ट, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चंद्र प्रकाश भट्ट, जिला चिकित्सालय की एएनएम, नर्सिंग अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



