Ad image

गोपाल गो-लोक धाम में धेनु मानस गौ-कथा के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जून। नई टिहरी स्थित गोपाल गो-लोक धाम में आयोजित सात दिवसीय धेनु मानस गौ-कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म और गौ-सेवा का संदेश ग्रहण किया। कथा का वाचन प्रसिद्ध गौ-सेवक परम पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।
अपने प्रवचन में गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि गौ-सेवा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मानव कल्याण का आधार है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने विचारों और कर्मों से अपना भविष्य स्वयं बनाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, अहिंसा, सेवा, सदाचार और गौ-रक्षा के मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होंने रामायण, महाभारत, श्रीमद्भगवद्गीता सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के प्रसंगों के माध्यम से गौ-माता की महिमा, सेवा-भाव, संस्कार और नैतिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा से समाज में प्रेम, करुणा और सकारात्मक सोच का विकास होता है तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी होता है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ-सेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कथा स्थल पूरे समय भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा तथा गौ-माता के जयघोष से गुंजायमान होता रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!