Ad image

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी: कुलपति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

13 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं परीक्षाफल जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू

ऋषिकेश/नई टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के सफल संचालन के बाद अब परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने गढ़ निनाद को जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं और अब क्रमवार परीक्षाफल जारी किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को नए सत्र में समय पर प्रवेश और अध्ययन शुरू करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नए विद्यार्थियों के लिए 13 जुलाई से नियमित कक्षाओं के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, डिजिटल सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में चल रहे आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। कुलपति के अनुसार विश्वविद्यालय मुख्यालय चंबा, टिहरी तथा ऋषिकेश परिसरों में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विशेष रूप से ऋषिकेश परिसर में नए परीक्षा भवन और अतिरिक्त कक्षाओं का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे आगामी सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।
कुलपति ने विश्वविद्यालय के नैखरी और गोपेश्वर परिसरों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों परिसरों का संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। फिलहाल अगले दो वर्षों के लिए फैकल्टी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। इसके बाद आवश्यकतानुसार शासन स्तर पर स्थायी व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र को समयबद्ध, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिणामों की घोषणा, कक्षाओं का संचालन तथा निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!