जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 जुलाई 2026 । जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कल शुक्रवार को नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित व्यवस्थाओं तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी हॉल, डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे आवश्यक मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो, ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान बीजेपी प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, सदस्य युवा कांग्रेस नवीन सेमवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, निर्वाचन से सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, जवाहर सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विशाल चौहान आदि संबंधित मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!