हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुनि की रेती पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी प्रसन पंवार ने थाना मुनि की रेती में तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रवीन रावत को सौंपी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 6 जुलाई की सुबह मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद (हरिद्वार) से आरोपी मोहित (32) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम सज्जनपुर पीली, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल भीम दत्त और कांस्टेबल पंकज तोमर शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!