लखनऊ । स्वामी रसिक महाराज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ₹1.10 लाख दान देने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि उनके पास दान की रसीद है तो वे अयोध्या आकर रामलला के चरणों में उसे प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि वह उनकी दानराशि की दोगुनी राशि देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में दान का उद्देश्य सेवा और समर्पण होता है, उसे विवाद या राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।




