Ad image

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर नई टिहरी में हस्ताक्षर अभियान, छात्रों से अधिक भागीदारी की अपील

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई। आगामी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत नई टिहरी में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बौराड़ी स्टेडियम, घंटाघर, डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास (ढुंगीधार) तथा टिहरी-चंबा के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

अभियान के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर कार्यक्रम के प्रति समर्थन जताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देगा। नगर पालिका सभासद नवीन सेमवाल, पीसीसी सदस्य मुशर्रफ अली और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने भी छात्रों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
अभियान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव मनीष पंत तथा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव दर्शनी रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!