सीएचसी चौंड-लम्बगांव में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 590 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 जुलाई। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के अंतर्गत विकासखंड प्रतापनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड-लम्बगांव में आयोजित तीन दिवसीय बहुउद्देशीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 25 से 27 जुलाई तक चले इस शिविर में 590 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नाक, कान एवं गला (ईएनटी), स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग तथा शिशु रोग से संबंधित सेवाएं प्रदान कीं। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आवश्यकता अनुसार विभिन्न जांचें कराई गईं तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के निकट ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह शिविर अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!