टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों एवं कार्यालय कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने नजारत, सीआरए, न्याय, प्रशासनिक अनुभाग और कलेक्ट्रेट कैंटीन का निरीक्षण करते हुए हेड नाजिर अजय पाल नेगी को जर्जर कारपेट बदलने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा फर्नीचर, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए आलमारियों समेत आवश्यक सामग्री की मांग शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की समय पर रिफिलिंग के भी निर्देश दिए।
डीएम ने बिल पंजिकाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालयीन रिकॉर्ड में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय से कार्यकुशलता बढ़ती है और आमजन को बेहतर व समयबद्ध सेवाएं मिलती हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, पीओ चन्दन शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोदम्बरी डबराल, डीएस पुण्डीर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में स्वच्छता और अभिलेख प्रबंधन पर डीएम का जोर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




