Ad image

जिला गंगा समिति की बैठक में सीवरेज एवं एसटीपी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

निर्माणाधीन 300 केएलडी एसटीपी का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 30 जुलाई 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता वी के सिंह द्वारा जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन सीवरेज परियोजनाओं, सीवेज उपचार संयंत्रों (एसटीपी) तथा गंगा संरक्षण से संबंधित कार्यों की स्थिति से अवगत कराया गया।

बैठक में सहायक अभियन्ता, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) धर्मेंद्र प्रसाद कुकरेती ने अवगत कराया कि ऋषिकेश – ढालवाला में निर्माणाधीन 8 एमएलडी एसटीपी प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में प्लांट में सीवर जल का उपचार किया जा रहा है। वहीं 300 केएलडी एसटीपी प्लांट के निर्माण में आ रही बाधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर एवं परियोजना प्रबंधक, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) को आपसी समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सीवर लाइन से जुड़े भवनों एवं घरों की सूची, साथ ही सेप्टेज मैनेजमेंट हेतु पंजीकृत वाहनों एवं वेंडरों की सूची अगली बैठक में उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 20 या उससे अधिक कमरों वाले सभी होटलों में एसटीपी/ईटीपी प्लांट स्थापित है अथवा नहीं, इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

बैठक में अधिशासी अभियंता अजय कुमाऊ द्वारा बताया गया कि तपोवन स्थित 3.5 एमएलडी एसटीपी वर्तमान में सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के मानकों के अनुरूप पाई गई है। साथ ही गंगा पल्स पोर्टल पर उपलब्ध इनलेट एवं आउटलेट डेटा भी निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों में समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान से अधिशासी अधिकारी प्रशांत भारद्वाज व गंगा समिति से अरुण उनियाल आदि संबंधित भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!