भोगपुर में इंडेन गैस का कैंप, 105 उपभोक्ताओं की हुई ई-केवाईसी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस मिलने में हो सकती है परेशानी

ऋषिकेश/भोगपुर। ग्राम पंचायत भोगपुर में रानीपोखरी इंडेन गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी तथा गैस सुरक्षा (सेफ्टी क्लिनिक) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
गैस एजेंसी के मैनेजर जगदीश टम्टा के साथ आशीष रतूड़ी एवं सिद्धांत कुमार ने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी की प्रक्रिया, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैंप के दौरान 105 उपभोक्ताओं की मौके पर ही ई-केवाईसी की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान भोगपुर चांद खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भोगपुर संजीव कुमार नेगी, पूर्व प्रधान शाहिद अली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एहसान अली, ग्राम प्रधान रखवाल गांव दीपक रावत, ग्राम प्रधान बागी नीरज खड़का, रीता नेगी, अनुज नेगी, रवि भूषण, अजीत सिंह, संदीप नेगी, दिलशाद अली, शहजाद अली, विकेश मियां, प्रदीप पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गैस उपभोक्ता मौजूद रहे।
15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अपील
कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बताया गया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 15 अगस्त 2026 तक सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की गई।
साथ ही उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग समय से कराने की सलाह दी गई। बताया गया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार गैस की बुकिंग समय से कराना जरूरी है और सिलेंडर की आपूर्ति में लगभग 25 दिन का अंतर हो सकता है। उपभोक्ताओं से किसी भी असुविधा से बचने के लिए बुकिंग समय से कराने को कहा गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!