खोया-पाया केंद्र की तत्परता से 3 वर्षीय बच्ची परिजनों से मिली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त। कांवड़ मेला-2026 के दौरान जानकी सेतु स्थित खोया-पाया केंद्र की तत्परता से परिजनों से बिछड़ी करीब तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल माता-पिता से मिलाया गया।

बच्ची अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक उद्घोषणा एवं अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद बच्ची के माता-पिता, निवासी भिवानी हरियाणा, का पता लगाया गया और सत्यापन के बाद बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने टिहरी पुलिस का आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मेले के दौरान बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!