‎‎जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त, 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया।

‎निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस के निचले तल पर सीलन की समस्या के समाधान के लिए चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत एवं सुधार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ किए जाएं।

‎इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा के प्रतिनिधि जयेंद्र पंवार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि गब्बर सिंह रावत एवं नवीन सेमवाल, निर्वाचन से मनोज भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!