टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नए शैक्षणिक सत्र के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को ‘दीक्षारंभ’ (इंडक्शन एवं अभिप्रेरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पाठ्यक्रमों, नियमों, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें नए शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था।
मुख्य शास्ता डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं, अनुशासन और यूनिफॉर्म की अनिवार्यता की जानकारी देते हुए नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म महाविद्यालय की पहचान है और सभी छात्र-छात्राओं को इसका पालन करना चाहिए।
इस दौरान डॉ. कमल सिंह बिष्ट ने विज्ञान संकाय, डॉ. हरीश रतूड़ी ने वाणिज्य संकाय एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. विजय प्रकाश ने पर्यटन प्रबंधन एवं पत्रकारिता, डॉ. सोनी तिलारा ने बीएससी गृह विज्ञान, डॉ. देवेंद्र कुमार ने बीसीए तथा डॉ. ज्योति शैली ने बीबीए पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. विजय सिंह नेगी ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और जागरूकता ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऑनलाइन एंटी-रैगिंग फॉर्म अनिवार्य रूप से भरने तथा विश्वविद्यालय के नियमानुसार सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. भगवती प्रसाद पोखरियाल ने रैगिंग-मुक्त परिसर की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एंटी-रैगिंग फॉर्म भरना अनिवार्य है। वहीं श्री सत्येंद्र चौधरी ने पुस्तकालय की सदस्यता एवं पुस्तक निर्गमन की प्रक्रिया की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर की सभासद श्रीमती ममता ने महाविद्यालय के विकास एवं छात्र हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष जितेंद्र नौटियाल ने किया, जबकि संयोजक डॉ. संजय मेहर ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी पत्रकारिता विभाग के टेक्निकल फोटोग्राफर विशाल त्यागी ने की।
इस अवसर पर डॉ. आशा डोभाल, डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. नेतराम, डॉ. इमरान अली, डॉ. अंकिता रावत, डॉ. रंजीता जौहरी, सोनिया सैनी, वर्षा, मनोज भूषण, शिशुपाल रावत, राकेश जोगी, अजय पुंडीर, अनूप नेगी, रमेश पुंडीर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
‘दीक्षारंभ’ से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, अनुशासन और 75% उपस्थिति का दिया गया संदेश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




