Ad image

सत्येश्वर महादेव में 22वां विशाल भंडारा : भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 अगस्त। सावन मास के पावन अवसर पर बौराड़ी स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर में रविवार को 22वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। भंडारे में नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान सत्येश्वर महादेव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

https://www.facebook.com/share/v/1RymTPCq8R

भंडारे का शुभारंभ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर के महंत श्री गोपाल गिरी जी के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर से शुरू हुए भंडारे में देर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
महंत गोपाल गिरी ने कहा कि सत्येश्वर महादेव मंदिर में सावन मास के दौरान लगातार 22 वर्षों से विशाल भंडारे की परंपरा चली आ रही है। इसका उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने भंडारे के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!