स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को समयबद्ध पूरा करें: सीडीओ वरुणा अग्रवाल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने 12 अगस्त को जनपद के प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा इसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। 13 अगस्त को डाइजर से हनुमान चौक, मुख्य बाजार, साईं चौक होते हुए बौराड़ी तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। उन्होंने रैली के दौरान यातायात, सुरक्षा, एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी, दो मिनट का मौन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, श्रद्धांजलि और कैंडल मार्च आयोजित होंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भाषण, निबंध, वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
उन्होंने नगर पालिका को शहर की विशेष सफाई, शहीद स्मारक की साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 14 एवं 15 अगस्त को सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अमृत सरोवरों एवं चयनित स्थलों पर पौधरोपण तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!