जगतगुरु शंकराचार्य स्मृति महायज्ञ की तैयारियां तेज, 20 अगस्त को होगी पांचवीं बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। जगतगुरु शंकराचार्य की स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तरसत महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अष्टोत्तरसत लोक मंगल समिति, नई टिहरी की पांचवीं बैठक आगामी 20 अगस्त 2026 को सायं 4 बजे होटल भरत मंगलम, बौराड़ी, नई टिहरी में आयोजित की जाएगी।
बैठक समिति के संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत तथा राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान की मध्यस्थता में संपन्न होगी। बैठक में महायज्ञ के आयोजन, व्यवस्थाओं, सहभागिता और विभिन्न दायित्वों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
समिति के संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली ने सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन को जनसहयोग और सामूहिक सहभागिता से भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप मिला था। उसी भावना, समर्पण और सहयोग के साथ जगतगुरु शंकराचार्य की स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तरसत महायज्ञ को भी भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में महायज्ञ के सफल आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!