Ad image

कॉपियों के बचे पन्नों से बनाई कॉपियां बांट कर पर्यावरण बचाओं सन्देश

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 12 नवंबर  *  गढ़ निनाद  

अध्ययन लहर संस्था देहरादून द्वारा नगर निगम टाउन हॉल में  सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और गाने इत्यादि से पर्यावरण जागरूकता और शिक्षा प्रसार का संदेश दिया। संस्था के सदस्यों, और बच्चों ने कई पर्यावरण बचाओं सार पर भावनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी कार्यक्रमों का सार और सन्देश पर्यावरण बचाओं और शिक्षा का प्रसार करने पर केंद्रित था।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा जी, महापौर, नगर निगम देहरादून और विशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी।  तत्पश्चात स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया और फिर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बचे पन्नों से 200 कॉपियां बनाकर स्कूली बच्चों को वितरित की गई

कार्यक्रम का एक मुख्य और अनोखा बिंदु था कि संस्था के सदस्यों कॉपियों के बचे हुए पन्नों से लगभग 200 कॉपियां बनाई। गौरतलब है की ‘अध्ययन लहर’ देहरादून के अलग-अलग कॉलेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की एक संस्था हैं। जो काफी समय से शहर में शिक्षा हेतु गरीब बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे है इसी क्रम में संस्था के सदस्यों ने मिलकर कॉपियों के बचे हुए पन्नों से लगभग 200 कॉपियां बनाई और इस अवसर पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर के छात्र-छात्राओं को बांटी गई। संस्थापक दीपा गड़िया ने बताया कि अध्ययन लहर संस्था पिछले दो साल से पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान चलाया जा रही है। इस बार सदस्यों पुरानी कॉपी के बचे पन्नों को निकाल कर कॉपियां तैयार की गयी। उन्होंने बताया कि ऐसा करने पर कागज की बर्बादी रोकी जा सकती है, साथ ही कागज बनाने के लिए काटे जा रहे पेड़ों में कमी की जा सकती है और पर्यावरण सरंक्षण की पहल की जा सकती है।

कार्यक्रम के इस अवसर पर समाज सेवक और शिक्षक श्री हुकुम सिंह उनियाल, सत्येन्द्र शर्मा शिक्षक NIVH, लक्ष्मी बिष्ट निदेशक सवाल सामाजिक संस्था और पत्रकार, रमेश सिंह रावत शिक्षक ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय व समाज सेवक, सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल, समाज सेवक, सौरभ मैठाणि प्रसिद्ध युवा लोक गायक, दीपक सुन्दरियाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, विवेक घिल्डियाल समाज प्रेरक, योगेंद्र चौहान समाज सेवक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मधु बिष्ट और श्री विवेक घिल्डियाल के मार्गदर्शन में संस्था के दीपा गढ़िया, वेदांत मिश्रा, शुभम रावत, जयंत, शिवांगी, शालिनी, अक्षिता, तेजस्वी, सौरव, अर्जुन, अभिषेक, पिंकी व विश्वनाथ आदि सदस्यों ने किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!