महिला की अधजली लाश मिली क्षेत्र में दहशत

admin
2 Min Read
महिला की अधजली लाश
खबर को सुनें

महिला की अधजली लाश मिलने से पुलिस में हड़कंप

गढ़ निनाद समाचार देहरादून, 5 जनवरी 2020

आज रविवार की सुबह शिमला बाईपास रोड पर गणेशपुर गांव के निकट एक महिला की अधजली लाश मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची देहरादून एसपी सिटी श्वेता चौबे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतक महिला की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। साथ ही उसके हाथों में तीन से चार अंगुठियां भी बरामद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव का एक हाथ का आधा हिस्सा कटा हुआ था। साथ ही चेहरे पर कई निशान थे। वहीं, पुलिस प्रारंभिक जांच में महिला की निर्मम हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए लाश को सड़क से घसीटकर किनारे जलाने का प्रयास मान रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए है।

देहरादून एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि शव के झुलसने की वजह से शिनाख़्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हत्या करने के बाद महिला को सड़क से घसीट कर हाई वे किनारे खेत पर जलाने का प्रयास किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!