आपदाउत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

इंटर कॉलेज आगर में संपन्न हुआ आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 6 फरवरी 2026। जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद टिहरी के राजकीय इंटर कॉलेज आगर में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी के तत्वावधान में मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित 78 छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व विद्यालय कर्मियों को क्षेत्रीय एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी गई। आपदा के प्रकार, पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान व बाद की कार्यवाहियां पर विस्तार से चर्चा हुई। बेसिक उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन स्थिति में कदम, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, CPR, आग से बचाव, जंगली जानवरों से सावधानी, बाढ़ बचाव के उपाय आदि विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

इसके अलावा जनपद, राज्य व राष्ट्रीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों, संस्थान के सुरक्षित स्थानों व निकासी मार्गों की जानकारी साझा की गई। सभी को ‘भू देव’ ऐप के लाभ बताते हुए डाउनलोड विधि भी सिखाई गई।प्रभारी प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र मोहन उनियाल ने छात्रों व कार्मिकों को संबोधित कर जागरूकता पर बल दिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!