साइबर क्राइम: यूपी में तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साल 2015-17 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के आधार पर बात करें तो साल 2015-17 के बीच देशभर में 45,705 साइबर क्राइम हुए हैं। साल 2015 में देश में 11,331, 2016 में 12,187 और 2017 में 21,593 साइबर क्राइम दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर देखें तो तीन सालों में साइबर क्राइम 1.7 फीसदी की दर से बढ़ा है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साइबर क्राइम के आंकड़ों को राज्यवार भी जारी किया है जिसके मुताबिक 2015 में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश में हुए हैं जिनकी संख्या 2208 है। वहीं 2017 में में यूपी में सबसे ज्यादा 4971 साइबर क्राइम हुए हैं। 2015-17 तक साइबर क्राइम में सबसे ज्यादा यानी 5 फीसदी की वृद्धि कर्नाटक में दर्ज की गई है।

इन तीन सालों में सबसे कम साइबर क्राइम नागालैंड में हुआ है जिसकी संख्या सिर्फ 2 है, वहीं केंद्र शासित प्रदेश में अधिक साइबर क्राइम दिल्ली में (874) हुए हैं। जबकि केंद्र शासित प्रदेश में से लक्षद्वीप में साल 2015-17 के बीच कोई साइबर क्राइम हुआ ही नहीं है।

Share This Article
error: Content is protected !!