Ad image

नर्सिंग टीम ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सूचना मिलते ही छमुण्ड पहुँची नर्सिंग टीम: बचाई जच्चा बच्चा की जान

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 27 दिसम्बर 2019

जिला अस्पताल बौराड़ी की नर्सिंग टीम ने मौके पर जाकर एक प्रसूता और उसके बच्चे की जान बचाई। जिला अस्पताल बौराड़ी प्रशासक पुनीत गुप्ता ने बताया कि ग्राम छमुण्ड निवासी सुभाष की पत्नी सुमन का घर पर ही अचानक प्रसव हो गया था। लेकिन वहां पर सुविधा न होने के कारण जिला अस्पताल को जैसे ही सूचना मिली  सीएमएस डॉक्टर अमित राय और जिला अस्पताल प्रशासक पुनीत गुप्ता ने मेडिकल नर्सिंग टीम छमुण्ड के लिए रवाना कर दी। नर्सिंग टीम ने मौके पर असंक्रमित प्रक्रिया से बच्चे की नाल काटकर सुरक्षित उपचार दिया।

बाद में उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में जच्चा और बच्चा को पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। सुमन के पति सुभाष ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा समय पर टीम भेजकर मेरी पत्नी और बच्चे की जान बचाई है। सुभाष ने पत्नी के तत्काल उपचार के लिए अस्पताल प्रशासक गुप्ता एवं सीएमएस डॉ0 अमित राय का आभार जताया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!