Ad image

शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की बुनियाद- नरेश बंसल

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 31 दिसम्बर2019

20 सूत्रीय कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) नरेश बंसल आज टिहरी पधारे। जहां भाजपाइयों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि CAA,NRC आदि मुददों को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है,जिस कारण देश मे हिंसा का वातावरण है।  कहा कि आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जागरूकता के लिए क्या-क्या करना है उसकी वर्कशॉप आयोजित की गई हैं। वर्कशॉप में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी एवं भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस वर्कशॉप में 01 जनवरी से 15 जनवरी 2020 तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर जो कार्यक्रम तय हुए हैं उनको कार्यरूप देने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विशेष रूप से 3, 4 व 5 जनवरी को सभी जिलों में मंत्रियों के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जाएंगी। टिहरी में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे चार जनवरी को प्रेस कांफ्रेस करेंगे। वहीं 6 से 10 जनवरी तक सभी 70 विधान सभाओं में CAA के समर्थन में रैलियाँ होंगी।

बंसल ने कहा कि हताश निराश विपक्ष ने जो भ्रम फैलाने का काम किया है उसको दूर करने के लिए हर वर्ग के साथ संवाद कर उन्हें नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को समझाएगा कि यह कानून आपके हित में है। 

इस अवसर पर भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, ब्लाक प्रमुख घनसाली बसुमती घणाता, अबरार अहमद, विक्रम कठैत, राजेश डियून्डी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने  किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!