Ad image

कोरोना संक्रमण: चमोली में 33 में से 32 रिपोर्ट नेगेटिव

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़, चमोली 11 मई, 2020। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत चमोली जनपद में अब तक 33 लोगों के ब्लड सैंपल जाॅच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 32 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और एक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 633 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में चल रहे है। जिला प्रशासन ने इन लोगों को गौचर, कर्णप्रयाग, मंडल, गैरसैण, ग्वालदम, जोशीमठ भराडीसैंण, पीपलकोटी आदि स्थानों पर फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया है। मेडिकल टीम फेसलिटी क्वारेन्टीन में रह रहे लोगों की रेग्यूलर जाॅच कर रही है। इसके अलावा 3259 लोगों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने रविवार को 33 गांवों में घर-घर जाकर 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए आज तक 7227 लोगों से संपर्क किया गया है। 

जिले में लाॅकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर डीएम एक्ट के तहत 24 एफआईआर, महामारी अधिनियम के तहत 2, सीआरपीसी के तहत 49, डीएम एक्ट के तहत 36, पुलिस एक्ट के तहत 150 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके है। इसके आलावा 361 चालान और 65 वाहनों को सीज किया गया है।

जिले में खाद्यन्न आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। स्टाॅक में गेहूं 2034.56 कुन्तल, चावल 2857.19 कुन्तल, मसूर दाल 357.83 कुन्तल, चना दाल 422.76 कुन्तल, चीनी 102.92 कुन्तल, पीएम गरीब कल्याण चावल 2146.08 कुन्तल व दाल 305.51 कुन्तल तथा घरेलू गैस के 3856 गैस सिलेण्डर है।

लाॅकडाउन अवधि में पुरानी गम्भीर बीमारियों का उपचार करा रहे लोगों को जिला अस्पताल के माध्यम से जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है। कोरोना संकट की इस घडी में कोई भूखा ना रहे इसके लिए भी जिला प्रशासन निरन्तर मदद कर रहा है। जिला प्रशासन ने गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों में अभी तक 6095 ड्राई राशन किट तथा 4626 लोगों को पका हुआ भोजन खिलाया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!