घर-घर इकोब्रिक्स बनेंगी तभी प्लास्टिक कचरे से मुक्ति मिलेगी, देहरादून में कार्यशाला का आयोजन

admin
3 Min Read
खबर को सुनें

पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून के केदार नगर में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

गढ़ निनाद समाचार * 25 दिसंबर 2020
देहरादून: बंजारावाला टी-स्टेट क्षेत्र में पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून द्वारा प्लास्टिक कचरा उन्मूलन हेतु इकोब्रिक्स बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं सहित कई महिलाओं और पुरूषों ने हिस्सा लिया।

जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून के केदार नगर के अंतर्गत बंजारावाला टी-स्टेट क्षेत्र के पंचेश्वर मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन केदार नगर पर्यावरण प्रमुख श्री जगदम्बा नौटियाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ0 भवतोष शर्मा महानगर पर्यावरण संयोजक, पर्यावरण गतिविधि द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि विभाग द्वारा चलाये जा रहे इकोब्रिक अभियान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों एवं उसके समाधान हेतु ईकोब्रिक बनाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में महानगर पर्यावरण सोशल मीडिया प्रमुख रमेश रावत ने पर्यावरण बचाने हेतु संकल्प लेकर आम जन को जोड़ने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि हम अपने-अपने स्तर पर घरेलू गीले कचरे से रसोई कि बगिया हेतु जैविक खाद बना सकते हैं जैसा कि वह कई सालों से स्वयं कर रहें हैं। साथ ही बताया कि इस कार्य के लिए एक बड़े ड्रम को खड़े में दो हिस्सों में बाँट कर बारी-बारी से उन हिस्सों में घर का सारा गलने वाला कचरा डाल कर आसानी से खाद तैयार कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने निवेदन किया कि हम प्लास्टिक का कम से काम उपयोग करें और घर के प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक कि खाली बोतलों में भर कर इकोब्रिक्स बनाकर पर्यावरण में प्लास्टिक कचरा फैलने से रोकें। इस तरह घर-घर से प्लास्टिक कचरे को पृथक कर बनाई गयी इकोब्रिक्स का कई तरह से रचनात्मक कार्य किया जा सकता हैं। 

केदार नगर संघचालक श्री कृष्णानंद भट्ट जी ने पर्यावरण गतिविधि से समाज के सभी लोगों को साथ लेते हुये आस पास स्वच्छता बनाने का मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में बंजारावाला वस्ती प्रमुख श्री विनोद पुण्डीर, श्री प्रीती शुक्ला, दीपाली सहित 45 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

Share This Article
error: Content is protected !!