Ad image

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कसी कमर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 10 जून 2020

नई टिहरी: उतराखण्ड में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने उत्तराखंड की 70 विधान सभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी गबर सिंह बंगारी ने बताया कि पार्टी आगे की रणनीति पर कार्य करने में सक्रियता के साथ जुट गयी है। सभी विधान सभाओं में मजबूत संगठन निर्माण के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गयी है। बंगारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा मे हर बूथ लेविल पर कार्य कर्ताओ को जोडने के लिए और विधानसभा मे संगठनात्मक ढांचा तौयार करने के लिए पुरजोर शुरुआत कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया, फोन सम्पर्क के माध्यम से जुड़ रहे हैं।

बंगारी ने कहा कि उतराखण्ड की जनता ने 2022 के चुनाव में बदलाव का मन बना दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम नागरिक की मूलभूत आवश्यकताओं और भावनाओं के मध्य नजर  कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि जैसे पार्टी दिल्ली में आम लोगों के हित में काम कर रही है वैसे ही उत्तराखंड में भी करेगी। कहा कि आम जनता दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों की रीति नीतियों से परेशान होकर आम आदमी पार्टी की ओर टकटकी लगाए बैठी है और निश्चित तौर पर 2022 में उत्तराखंड में पार्टी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने की हैसियत में होगी। उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता लेने का भी आवाहन किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!