डीएम ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किटें

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद*27 जून  2020

नई टिहरी: कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वारियर्स/ फील्ड स्टाफ की सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि आम नागरिक की सुरक्षा के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई में तैनात हर कर्मचारी/ अधिकारी की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। जब अधिकारी कर्मचारी स्वयं स्वस्थ रहेंगे तभी वे धरातल पर  कुशलता पूर्वक कार्य कर सकेंगे।

बांटी आवश्यक सुरक्षा सामग्री

जिलाधिकारी द्वारा जनपद की 1048 आशा कार्यकत्रियों, 1278 आंगनबाडी, 740 मिनी कार्यकत्रियों, 39 सुपरवाइजरों को 13200 मास्क, 6700 सेनीटाइजर, 16500 जोड़े हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा विकास खंडवार 50-50 पीपीई किटें भी उपलब्ध कराई गई है। 

कोरोना योद्धाओं की सराहना की

जिलाधिकारी ने जनपद में हर अधिकारी व कर्मचारी जो कोरोना से लड़ाई में तैनात है, कि सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं का निरंतर समाधान करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे दायित्वों के निर्वहन व कार्यकुशलता की सराहना की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!