देश-दुनियाब्रेकिंगविविध न्यूज़

सरकार ने कोलकाता बंदरगाह का नाम बदला

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 3 जून 2020

नयी दिल्ली (वार्ता)। केंद्र सरकार ने कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट का नाम बदलकर इसे श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्‍ट कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

गौरतलब है कि कोलकाता बंदरगाह ट्रस्‍ट के निदेशक मंडल ने गत 25 फरवरी की अपनी बैठक में विधिवेता, शिक्षाविद, विचारक और जन नेता श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की बहुआयामी प्रतिभा को ध्‍यान में रखते हुए कोलकाता बंदरगाह का नाम बदलकर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी करने के प्रस्‍ताव को पारित किया था।

इससे पहले 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह की 150वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं को ध्‍यान में रखते हुए कोलकाता बंदरगाह का नाम श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी करने की घोषणा की गयी थी।

अभिनव, वार्ता


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!