स्व.सेनानी 103 वर्षीय बख्तावर सिंह को किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 09 अगस्त,2020।

चमोली: अंग्रेजो भारत छोडो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। जनपद चमोली में एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह को उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने श्रीकोट गांव में उनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह का जन्म 1918 में हुआ था और 103 वर्ष की आयु में आज भी देशभक्ति का वही जज़्बा उनके दिल में है। जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वी वर्षगांठ पर रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वख्तावर सिंह को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!