ब्रेकिंगविविध न्यूज़

केरल के सीएम समेत तीन मंत्री कोरोना संक्रमित, कलेक्टर से हुई थी मुलाकात

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

तिरुवनंतपुरम* 14 अगस्त 2020।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत तीन मंत्रियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने एहतियात के तौर पर स्वंय को क्वारंटाइन करा लिया है। सभी लोग प्रदेश के मलप्पुरम जिले के कलेक्टर के संपर्क में आये थे। जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

बता दें कि मलप्पुरम के कलेक्टर के. गोपाल कृष्णन सात अगस्त को एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के रन-वे पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कारीपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तलाश एवं राहत अभियान का संचालन कर रहे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि कई अन्य घायल हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर, उप कलेक्टर, सहायक कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत 20 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई है। 

गोपालकृष्णन ने बताया कि ‘आज मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लेकिन मुझमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।’ कलेक्टर के साथ संपर्क में आने वाले मंत्रियों में के.के. शैजला, ए.सी. मोइदीन, ई. चंद्रशेखरन शामिल हैं जो स्व क्वारंटाइन में चले गये हैं । प्रदेश के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहेरा भी क्वारंटाइन में हैं। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!