जकार्ता के तंगे रांग जेल में आग लगने से 41 लोगों की मौत

विदेश समाचार। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बड़ी खबर आ रही है कि जकार्ता के बाहरी क्षेत्र तंगेरांग जेल में आज सुबह आग लग गयी। आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत की खबर है।
सूत्रों के अनुसार आग उस समय लगी जब सभी बंदी सो रहे थे। जेल के सी-ब्लॉक में 122 कैदी बंद थे। ये सभी नशीले पदार्थों से संबंधित मामलों में जेल की सजा काट रहे थे।
इस घटना के बाद दर्जनों कैदी घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ आईसीयू में भर्ती है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का काम किया गया है।