विविध न्यूज़

राज्यपाल का इस्तीफा: सक्रिय राजनीति में फिर से वापसी कर सकती हैं बेबी रानी मौर्य

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी भी मीडिया को दी थी, तब से ही अटकलें लगाई जा रही थी की वह देर सबेर अपना इस्तीफा दे देंगी। 

अब खबरें आ रही हैं कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय हो सकती हैं। वह 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस्तीफा सौंप दिया है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की इस्तीफे की चर्चा चल रही थी। उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर वो तीन साल पूरे कर चुकी हैं। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!