बड़ी खबर: जारी गतिरोध के बीच रूस ने यूक्रेन पर किया हमला,कीव सहित कई शहरों में धमाके शुरू होने की खबर 

Garhninad Desk
4 Min Read
खबर को सुनें

मास्को। रूस ने यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच कीव सहित कई शहरों में धमाके किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों में धमाके शुरू होने की खबर आ रही है।

सूत्रों की माने तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील करते हुए कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।

रूस के सैन्य हमले शुरू करने पर बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में ‘मार्शल लॉ’ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया है।

हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि दुनिया को रूस को हमले से रोकना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि हमले की स्थिति में यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। वहीं, यूक्रेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि कीव में यूक्रेन के फाइटर जेट्स पर हमला हुआ है। रूस के यूक्रेन के हमले के बाद UNSC की बैठक दोबारा शुरू हो गई है। 

न्यूज़ अपडेट-

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन के 40 से ज्यादा जवानों के मारे जाने का दावा किया है। धमाके जारी हैं।

इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के दर्जनों सैनिकों को मार गिराया है। उसका कहना है कि यूक्रेनी सेना ने अब तक 50 रूसी फोर्सेज को ढेर कर दिया है और 6 युद्धक जहाजों को पूर्वी हिस्से में नेस्तनाबूद कर दिया है।

UPDATE:

यूक्रेन-रूस वॉर: भारत का स्टैंड क्या है?

यूक्रेन-रूस संकट के बीच केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत का रुख निष्पक्ष है और देश संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है। सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारा रुख निष्पक्ष है और हम शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं।”

उधर भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए अपडेटेड एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि चूंकि एयरस्पेस बंद हो गए हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षित निकालने के दूसरे विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

एंबेसी ने सुझाव दिया है कि भारतीय अपना पासपोर्ट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स हमेशा अपने पास रखें।

Share This Article
error: Content is protected !!