उत्तराखंडविविध न्यूज़

राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या हुई 82,66,644 जबकि 26,251 नए मतदाता हुए शामिल

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार राज्य में 26,251 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 82,66,644 हो गई है।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पांच जनवरी को जारी अनंतिम सूची में 81,45,922 सामान्य मतदाता और 93,964 सर्विस मतदाता शामिल थे। ऐसे में कुल मतदाताओं की संख्या 82,37,886 हो गई थी।

इसके बाद आयोग ने एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम शामिल करने और सूची में मतदाताओं का नाम व पता सही करने के लिए 18 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया। इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर अंतिम मतदाता सूची बनाई गई। इस अभियान के बाद हर जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।  नई सूची में 42,38,890 पुरुष, 39,32,995 महिला व 40 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 94471 सर्विस वोटर भी हैं।

देहरादून में सबसे ज्यादा 5901 नए मतदाता जोड़े गए हैं जबकि चम्पावत में सबसे कम याने 105 नए मतदाता शामिल किए गए हैं।

जिलेवार कुल मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है

वोटरों की वृद्धि   – टोटल मतदाता

देहरादून  5901   – कुल 1487775

हरिद्वार 3156     – कुल 1420182

पौड़ी 2609        – कुल 579726

पिथौरागढ़ 1511 – कुल 383092

उत्तरकाशी 1120 – कुल 236547

चमोली 329       – कुल 299044

रुद्रप्रयाग 780    – कुल 193504

टिहरी 1626      – कुल 531491

बागेश्वर 855      – कुल 217620

अल्मोड़ा 1735  – कुल 540561

चम्पावत 105     -कुल 203256

नैनीताल 2987   -कुल 775899

यूएस नगर 3537 कुल – 1303467


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!